April 18, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड: कमरे में मिला विवाहिता का शव, पिता ने ससुरालियों पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप

रूद्रप्रयाग: बसुकेदार उप तहसील के चंदापुरी गांव में एक विवाहिता का शव कमरे में पड़ा मिला। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दहेज के लिए परेशान कर रहे थे ससुराली

मृतका की पहचान विजया देवी (21) पत्नी सुभाष के रूप में हुई है। वह अपने कमरे में मृत अवस्था में मिली थी। परिजनों से पूछताछ की गई है लेकिन अब तक ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। मृतका के पिता योगंबर टम्टा ने पुलिस को तहरीर देते हुए मामले की जांच करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के ससुर शिवलाल आर्य, उसकी पत्नी, विवाहिता बेटियां, दामाद व बेटा सुबोध उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। मृतका के पिता ने अपनी बेटी के ससुरालियों पर उसे मारने का आरोप लगाया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।