उत्तराखंड: एक ब्रांड के रूप में स्थापित हुआ उत्तराखंड का मिलेट- कृषि मंत्री गणेश जोशी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून से जुड़ी खबर है। यहां बीते कल रविवार को 23वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल सीमाद्वार कैम्प परिसर में मिलेट्स (श्री अन्न) प्रदर्शनी आयोजित हुई।

मुख्य अतिथि रहें कृषि मंत्री

जिसमें बतौर मुख्य अतिथि कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शिरकत की। जिसमें कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा आज उत्तराखंड का मिलेट एक ब्रांड के रूप में स्थापित हो चुका है। आईटीबीपी में जवानों के भोजन में मिलेट्स (श्री अन्न) का उपयोग काबिले तारीफ है। इसके साथ ही कृषि मंत्री जोशी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के प्रयास से संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष यानी इंटरनेशनल इयर ऑफ़ मिलेट्स घोषित किया है। उत्तराखंड सरकार मिलेट्स के प्रोत्साहन और विपणन के लिए लगातार कार्य रही है।

यह लोग रहें उपस्थित

इस अवसर पर आयुक्त ग्राम विकास आनन्द स्वरूप,महानिरीक्षक आईटीबीपी उ.सीमांत संजय गुंज्याल, उप महानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय देहरादून मनु महाराज, सैनानी भानु प्रताप, किसान उत्पादक आयोजक प्रतिनिधि, समस्त पदाधिकारी एवं हिमवीर परिजन समारोह में उपस्थित रहे।