उत्तराखंड: नगर निकाय चुनाव: कल 23 जनवरी को बंद रहेंगे बैंक, निजी प्रतिष्ठान व यह कार्यालय, देखें संशोधित आदेश

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब नगर निकाय चुनाव के लिए प्रचार का शोर थम गया है। कल 23 जनवरी को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान होंगे।

जारी किया आदेश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पर निकाय चुनाव के मद्देनजर 23 जनवरी को पूरे प्रदेश में अवकाश घोषित किया गया है। जिसमें पूरे प्रदेश में सभी सरकारी, निजी प्रतिष्ठानों में अवकाश रहेगा। इससे पहले 10 जनवरी को जारी किए गए आदेश में प्रदेश के नगर निकाय क्षेत्रों में ही सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। लेकिन अब पूरे प्रदेश में कल अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में मंगलवार को सचिव विनोद कुमार सुमन ने संशोधित आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक, अब 23 जनवरी को पूरे प्रदेश के सभी बैंक बंद रहेंगे। कोषागार, उपकोषागार भी बंद रहेंगे। सभी राजकीय कार्यालय, निजी प्रतिष्ठान, शिक्षण संस्थान, अर्द्ध शासकीय संस्थान, निगम, परिषद, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। निजी प्रतिष्ठानों में कार्मिकों, कारीगरों, मजदूरों को मताधिकार के लिए सवेतन अवकाश दिया जाएगा। इस दिन राज्य के सभी बैंक, कोषागार व उप कोषागार भी बंद रहेंगे।