उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आज नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। जिसमें 100 नगर निकायों में आज गुरूवार को चुनाव हो रहा है।
नगर निकाय चुनाव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश में आज 5,405 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में होगा। शनिवार 25 जनवरी को मतगणना होगी। जिसमें 11 नगर निगमों में मेयर के लिए 72 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं 89 नगर पालिका, नगर पंचायतों में अध्यक्ष के 445 प्रत्याशी हैं। इसके अलावा सभी निगम, पालिका, पंचायतों में वार्ड सदस्य/पार्षद के कुल 4,888 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं।