उत्तराखंड: NEET-UG पेपर लीक के आरोपी का उत्तराखंड कनेक्शन, हुआ गिरफ्तार

उत्तराखंड: नीट-यूजी (NEET-UG) पेपर लीक मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए गुरुग्राम निवासी यश यादव को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

आरोपी गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह आरोपी उत्तरकाशी से बीएएमएस (BAMS) की पढ़ाई कर रहा था। लगातार अनुपस्थिति के चलते संस्थान पहले ही ‘डिबार’ घोषित कर चुका है। यश यादव उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय से संबद्ध एक मेडिकल कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र था।‌ संस्थान ने उसे कई बार नोटिस जारी किए और अर्थदंड (जुर्माना) भी लगाया। कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर 26 अप्रैल को उसे आधिकारिक रूप से डिबार कर दिया गया।

पेपर लीक में यह भूमिका

​सीबीआई की जांच में सामने आया है कि यश यादव ने कथित तौर पर 15 लाख रुपये में नीट-यूजी का प्रश्नपत्र खरीदा था। आरोप है कि उसने न केवल खुद इसका लाभ उठाया, बल्कि अन्य लोगों को भी प्रश्नपत्र बेचे। सीबीआई ने इस मामले में जयपुर, गुरुग्राम और नासिक से कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें यश का नाम भी प्रमुखता से शामिल है।