उत्तराखंड: महिला सशक्तिकरण में दिखी नई ऊर्जा, हमारी बेटियां किसी से कम नहीं, पूरे विश्व को दे रहीं यह संदेश- राष्ट्रपति

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड में है। इस मौके पर आज सोमवार को अपने दौरे के दूसरे दिन उन्होंने उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया।

विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पर राष्ट्रपति आज सुबह 11 बजे विधानसभा कक्ष में पहुंचीं और राज्य की 25 वर्ष की विकास यात्रा पर खुशी जताई। इस मौके पर राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि यह गर्व का विषय है कि उत्तराखंड ने पर्यावरण, ऊर्जा, पर्यटन, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा, ”आज पूरे देश और विश्व के लिए बहुत खुशी का दिन है, क्योंकि आज हमारी बेटियों ने पूरे विश्व को एक संदेश दिया है कि हम किसी से कम नहीं हैं। यहां के युवा ऊर्जावान हैं और महिलाएं भी पीछे नहीं हैं।” राष्ट्रपति ने महिला सशक्तिकरण पर विशेष रूप से बात करते हुए कहा कि “आज हमारी बेटियां पूरे विश्व को यह संदेश दे रही हैं कि हम किसी से कम नहीं हैं। उत्तराखंड की महिलाएं और युवा ऊर्जावान हैं और देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में अहम भूमिका निभा रहे हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत में 140 करोड़ लोग हैं जिसमें से आधी महिलाएं हैं और 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने में सभी का सहयोग जरूरी है।

यूसीसी पर कहीं यह बात

इसके अलावा राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 44 के तहत समान नागरिक संहिता का उल्लेख करते हुए कहा कि संविधान निर्माताओं के नीति-निर्देशों के अनुरूप इस विधेयक को लागू करने का साहसिक कदम उत्तराखंड विधानसभा ने उठाया है। उन्होंने बताया कि अब तक विधानसभा में 550 से अधिक विधेयक पारित किए जा चुके हैं, जिनमें लोकायुक्त विधेयक, ज़मींदारी उन्मूलन और भूमि सुधार विधेयक तथा धोखाधड़ी-विरोधी विधेयक जैसे जनहित से जुड़े कानून शामिल हैं।