हल्द्वानी: युवक ने अपने परिचित पर‌ लगाया बैंक चेक के दुरूपयोग का आरोप, मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां कोतवाली में एक युवक ने अपने परिचित पर बैंक चेक चोरी कर उसका दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।

जानें पूरा मामला-

इस संबंध में सचिन जायसवाल निवासी ऑफिसर्स कॉलोनी कैनाल रोड तिकोनिया का कहना है कि उसका मैसर्स महाकाली इण्टरपाइप्रेजज के नाम से बरेली रोड तल्ली हल्द्वानी एक कार्यालय है। वहां पर उसने अपने बैंक का चेक बुक रखा हुआ था। जिसका अकाउंट 2018 में बंद हो चुका था। इसी बीच माह मार्च 2022 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हल्द्वानी जिला नैनीताल के अदालत से एक जमानती वारण्ट आया। जिसमें वारण्ट के अनुपालन में न्यायालय के समक्ष पेस होने को कहा गया था। जब उसने अपने अधिवक्ता के माध्यम से पता कराया तो पता चला कि सचिन जायसवाल एवं अर्दस के द्वारा अन्तर्गत धारा 238 एनआई एक्ट योजित किया गया है। कूटरचित हस्ताक्षर कर 50-50 लाख रुपये भरकर 20 दिसम्बर 2019 को चेक अपने नाम जारी किया था। जिस पर व्यक्ति ने आरोप लगाया कि बैंक खाता बंद होने के बाद इस चेक का दुरुपयोग किया गया है।

मुकदमा दर्ज-

जिसके बाद कोतवाल हरेन्द्र चौधरी ने बताया मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं ‌इस मामले में जांच की जा रही है।