April 17, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

हल्द्वानी में स्थापित होगा उत्तराखंड का पहला खेल विश्वविद्यालय, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी सैद्धांतिक मंजूरी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते कल बुधवार को सचिवालय में राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की।

मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए कि खेल विवि के लिए अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही आवश्यक शैक्षणिक गतिविधियों के लिए विषय विशेषज्ञों के सुझाव लिए जाएं। सुझाव के आधार पर ही खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के संबंध में आगे की कार्यवाही की जाए। जिसके बाद उत्तराखंड का पहला खेल विश्वविद्यलाय हल्द्वानी में स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है।