उत्तराखंड: फर्जी नंबरों से महिलाओं को भेज रहा था अश्लील मैसेज, साइबर पुलिस की टीम ने टनकपुर से किया गिरफ्तार


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां टनकपुर में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक महिलाओं को अश्लील मैसेज और वीडियो भेज रहा था।

अश्लील मैसेज भेजने वाला युवक गिरफ्तार-

बताया जा रहा है कि फर्जी नंबरों से आरोपी युवक महिलाओं को आए दिन परेशान करता है। दिन परेशान करता है। टनकपुर कोतवाली के अंतर्गत शिकायतकर्ता महिला ने बीते दिनों पुलिस को सूचना दी कि एक अज्ञात व्यक्ति उसके व्हाट्सएप नंबर पर अश्लील संदेश और वीडियो भेज रहा है। एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। आरोपी की पकड़ के लिए गठित साइबर और सर्विलांस टीम ने डाटा खंगाला तो पता चला कि आरोपी एक शातिर किस्म का अपराधी है। जो फर्जी मोबाइल नंबरों का प्रयोग कर महिलाओं को अश्लील मैसेज भेज धमकी देता है। साइबर सेल ने त्वरित तकनीकि कार्यवाही करते हुए आरोपी की पहचान इमरान खान पुत्र शबाब खान निवासी वार्ड-4 टनकपुर के रूप में की। जिसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में ही मुकदमा दर्ज किया गया था।

टीम में रहें शामिल-

टीम में सीओ ऑपरेशन अभिनय कुमार चौधरी, साइबर सेल निरीक्षक संजय कुमार पांडेय, कांस्टेबल बिहारी लाल कुशवाहा, विनोद जोशी, सपना ढेक, रीनू रानी शामिल रहीं।