उत्तराखंड: आज यहां आयोजित होगी शहीद क्लासिक 2023 बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता, यह मिलेगा पुरस्कार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में शहीद क्लासिक 2023 बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है।

प्रतियोगिता का आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार शहीद क्लासिक के तृतीय संस्करण का आयोजन कम्युनिटी हेल्थ एंड फिटनेस डेवलपमेंट ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। यह आयोजन आज 23 मार्च को संस्कार गार्डन में आयोजित किया जाएगा।

दिया जाएगा नगद पुरस्कार

जिसमें इस प्रतियोगिता में चैंपियन ऑफ चैंपियन को 51 हजार रुपए नगद धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। अन्य भार वर्गों में दूसरे प्रतिभागियों के लिए भी प्रथम द्वितीय और तृतीय विजेताओं को नगद पुरस्कार से नवाजा जाएगा। उन्होंने बताया उत्कृष्ट प्रतिभागियों को हेल्थ सप्लीमेंट, मेडल, ट्रॉफी और सर्टिफिकेट भी प्रदान किए जाएंगे।