उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रूड़की में आज ज़िलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक विभाग देहरादून सहित अन्य 22 स्थानीय विभागों के प्रमुखों के साथ रुड़की महायोजना 2041 हेतु तहसील सभागार में बैठक की गई।
दिए यह निर्देश
इस बैठक में समस्त विभागों को महायोजना लागू किए जाने हेतु अपने सुझाव प्रस्तुत किए जाने तथा सुझावों को महायोजना में समाहित किए जाने हेतु मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग को उपलब्ध करने की कार्यवाही किए जाने के निर्देश ज्वाइंट मजिस्ट्रेट द्वारा दिये गये हैं। इस मौके पर बैठक में सभी अधिकारी लोग मौजूद रहें।