उत्तराखंड: बेरोजगार युवाओं के लिए “हुनर से रोजगार तक” के प्रशिक्षण के लिए आवेदन शुरू

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां ‌बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए हुनर से रोजगार तक योजना चलाई जा रही है। यह निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित है।

निःशुल्क प्रशिक्षण-

बेरोजगारी के बीच केन्द्र के सहयोग से सरकार गरीबों और बेरोजगार युवाओं को ‘हुनर से रोजगार तक’ योजना के माध्यम से न केवल हुनरमंद बना रही है बल्कि रोजगार भी प्रदान करवा रही है। योजना के तहत बेरोजगार और गरीब युवाओं को भविष्य के लिहाज से महत्वपूर्ण कोर्सों को करवाकर उनका व्यक्तित्व निखारने के साथ उन्हें प्रोत्साहन राशि भी दे रही है। इस योजना के तहत यह कोर्स निशुल्क कराने के साथ प्रशिक्षु बेरोजगार युवाओं को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान कराई जाएगी।