उत्तराखंड: आज 02 जून को रिलीज हुई फिल्म ‘केदार- देवभूमि का लाल’ युवाओं में भरेगी नया जोश

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। देवभूमि उत्तराखंड के परिवेश पर बनी हिंदी फीचर फिल्म ‘केदार- देवभूमि का लाल’ आज 2 जून को रिलीज हो गई है।

आज रिलीज हुई फिल्म

देवा धामी अभिनीत इस फिल्म में उत्तराखंड के एक साधारण युवा के असाधारण संघर्ष की कहानी है। फिल्म पूरी तरह से हिंदी में है। हालांकि इसमें गढ़वाली और कुमाऊंनी भाषाओं के समावेश के साथ-साथ पहाड़ी डायलॉग भी शामिल हैं। यह फिल्म आज रिलीज हुई है। फिल्म का किरदार उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ी एक ऐसी पीड़ा को दर्शाता है। जिसे युवाओं द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। यह फिल्म युवाओं में नया जोश भरेगी।