उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। कुछ समय पहले अफगानिस्तान में विनाशकारी भूकंप आया, जिसमें हजार लोगों की जान गई। जिसने बहुत कुछ तबाह कर दिया।
भूकंप का खतरा-
वहीं अब वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान देहरादून के वैज्ञानिकों ने भी अलर्ट जारी किया है। वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान देहरादून के वैज्ञानिकों के मुताबिक, हिंदुकुश पर्वत से नार्थ ईस्ट तक का हिमालयी क्षेत्र भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है। वाडिया संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार के मुताबिक, जमीन के नीचे लगातार हलचल चलती रहती है। उत्तराखंड भी इस हलचल के लिहाज से काफी संवेदनशील जोन में है। जिसको लेकर चेतावनी जारी की गई है।