2,458 total views, 2 views today
उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां उत्तरकाशी की बेटी ने अपने मजबूत हौसलों से पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।
माउंट ल्होत्से पर तिंरगा लहराने वाली भारत की दूसरी महिला पर्वतारोही बनी-
उत्तरकाशी के लौंथरू गांव की रहने वाली 24 साल की सविता कंसवाल ने 12 मई की सुबह नौ बजे दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट (8848.86) मीटर का सफल आरोहण किया है। उनके अभियान की सफलता की जानकारी प्रसिद्ध शेरफा बाबू ने इंटरनेट पर साझा की है। सविता के अभियान के लिए क्राउड फंडिंग की गई थी। जिसमें साम्राज्य ग्लोबल कंपनी, टीएचडीसी, ओमेक्स फाउंडेशन और एलारा कैपिटल जैसे कई संस्थानों ने मदद की। सविता पिछले साल एवरेस्ट मैसिक अभियान के तहत दुनिया की चौथी सबसे ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से (8516) का सफल आरोहण कर चुकी हैं। माउंट ल्होत्से पर तिंरगा लहराने वाली सविता कंसवाल भारत की दूसरी महिला पर्वतारोही हैं।
More Stories
अल्मोड़ा: 07 केंद्रों में आयोजित हुई UPSC की परीक्षा, दो पालियों में हुई संपन्न
अल्मोड़ा: 30 मई को तिलाड़ी कांड की वर्षी पर प्रदेश व्यापी जन विरोध का आयोजन
बागेश्वर: एसबीआई के पीछे घास के लुट्टो में लगी आग, फायर यूनिट ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई