रामनगर से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से एनएच 309 स्थित धनगढ़ी नाला उफान पर आ गया।

बारिश का कहर-
इससे नाले के दोनों ओर घण्टों जाम लगा रहा। जो सुबह से लगा जाम घण्टों तक रहा। जिसके बाद पानी कम होने पर वाहनों को जेसीबी मशीनों की सहायता से सुरक्षित निकाला गया। इस संबंध में कोतवाल अरूण कुमार ने बताया कि नाले के दोनों ओर पुलिस तैनात की गई है।