उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा में बदलाव किया है।
जानें-
जिसमें इस परीक्षा की तिथि बदल दी गई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा की तिथि 20 से 23 अगस्त के बीच तय की थी। जो अब आगे बढ़ा दी गई है। इस संबंध में आयोग के सचिव कर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि अब उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा का आयोजन 14 से 17 अक्तूबर के बीच होगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सूचना आयोग अलग से जारी करेगा।