March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड: AAP को झटका: आप के वरिष्ठ नेता अजय कोठियाल ने पार्टी से दिया इस्तीफा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

आप पार्टी से इस्तीफा-

सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल ने बुधवार को पार्टी का दामन छोड़ दिया। उन्होंने आप संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपना त्यागपत्र भेजा है। इस संबंध में उन्होंने ट्विटर समेत अपने अन्य सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लोगों को अपने इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने लिखा ” पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजगों, महिलाओं, युवाओं तथा बुद्धिजीवियों भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, मै आज दिनांक 18 मई 2022 को, आम आदमी पार्टी की सदस्यता से अपना त्यागपत्र दे रहा हूँ। “