नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां नैनीताल घूमने आई लखनऊ की युवती ने बॉयफ्रेंड के साथ झगड़ा होने के बाद शराब के नशे में धुत होकर बीच सड़क जमकर हंगामा किया।
जानें पूरा मामला-
जिसके बाद युवती ने ब्लेड से हाथ की नस भी काट ली। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर शाम वह होटल में बॉयफ्रेंड के साथ फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद युवती ने काफी शराब पी और बाथरूम में जाकर हाथ की नस काट ली। जिसके बाद नशे में धुत युवती होटल के कमरे से लेकर ब्रिज चुंगी तक पहुंच गई। हालत बिगड़ती देख राहगीरों ने उसे बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवती को छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने युवती से पूछताछ कर रही है।