उत्तराखंड: घने कोहरे के चलते अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, दो की हालत गंभीर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां देहरादून मसूरी मार्ग में एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है।

खाई में गिरा वाहन-

जानकारी के अनुसार झड़ीपानी के पास एक बोलेरो वाहन घने कोहरे के कारण अनियंत्रित हो गया। जिससे वाहन करीब मीटर गहरी खाई में गिर गया। बताया जा रहा है कि इसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस व स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसके बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर‌ किया गया है।

दो की हालत गंभीर-

इस संबंध में नायब तहसीलदार ने बताया कि देर शाम घना कोहरा होने के कारण देहरादून से मसूरी की ओर आ रही जीप यूके07 सी 0882 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें सवार राकेश थपलियाल (34) पुत्र नथीराम थपलियाल निवासी बार्लोगज व जमीर अहमद (45) पुत्र नजीर अहमद निवासी झड़ीपानी गंभीर रूप से घायल हो गए।