बागेश्वर: इस संबंध में आज से लगेगा एक सप्ताह का कैंप, जानें

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां उप निबंधक व तहसीलदार कपकोट पूजा शर्मा ने बताया कि लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई व ग्रामीण निर्माण विभाग की विभिन्न सड़क निर्माण में कटी नाप भूमि के मुआवजा वितरण हेतु एक कैंप आयोजित होगा।

29 अगस्त से लगेगा कैंप-

इसके तहत आज यानी 29 अगस्त से एक सप्ताह का कैंप लगेगा। इस संबंध में बताया कि यह कैंप उप निबंधक कार्यालय कपकोट में राजकीय लेखपत्रों के पंजीयन हेतु लग रहा है। जिनकी भूमि सड़क निर्माण के दौरान कटी है वह कैंप में पहुंचकर पंजीयन करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को मुआवजा वितरित हो सके।