उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। देश के पहले कृषि विश्वविद्यालय गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में नए कुलपति ने पदभार ग्रहण कर लिया है।
पंतनगर विश्वविद्यालय के नए कुलपति-
जिसमें सोमवार को नए कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने पदभार कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने पदमुक्त हो रहे कुलपति डॉ. एके शुक्ला से यह कार्यभार ग्रहण किया है।कुलपति डॉ. चौहान के कार्यभार ग्रहण करने पर शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मियों ने उनको बधाई दी। वहीं आज (30 अगस्त को) 12 से एक बजे तक बतौर कुलपति डॉ. चौहान विवि के सभी शिक्षकों, वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों व श्रमिकों को संबोधित करेंगे।