बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहू थुनाई-मिहिनिया मोटर मार्ग पर द्वारिकाछीना की पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई है।
घर के एकलौते कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार में मचा कोहराम-
जानकारी के अनुसार मंडलसेरा सलीम अहमद (57) पुत्र अजीज अहमद निवासी पीपलचौक, मंडलसेरा मंगलवार सुबह निजी कार्य से अमतौड़ा की ओर जा रहे थे। थुनाई-मिहिनिया मार्ग पर पिछलै दिनों हुई बारिश से कीचड़ जमा थी। कीचड़ में उनका वाहन फंस गया। वह वाहन को निकालने की कोशिश करने लगे। अचानक पहाड़ी से मलबा भरभराकर गिरने लगा और अधेड़ को संभलने का मौका नहीं मिला। भारी मात्रा में गिरे मलबे में वह दब गए। जिस पर इसकी सूचना पुलिस और फायर सर्विस को दी। मौके पर पहुंची टीम ने अधेड़ को मलबे से बाहर निकाला। तक तक उनकी सांसें बंद हो चुकी थी। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।