उत्तराखंड: यहां पत्नी ने की आत्महत्या, पति पर हुआ शक, किया गिरफ्तार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई हैं। यहां हरिद्वार में कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत हो गई।

पुलिस ने किया गिरफ्तार-

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुभाष नगर कॉलोनी में कन्फेक्शनरी की दुकान चलाने वाले गुलशन अरोड़ा की शादी 8 साल पहले सोनिया अरोड़ा से हुई थी। सोनिया कुछ दिन से बीमार चल रही थी। पति गुलशन अरोड़ा का कहना है कि शुक्रवार देर रात जब वह दुकान से घर पहुंचा तो पत्नी के मुंह से झाग निकल रहा था और उसकी मौत हो चुकी थी। जिस पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। वहीं मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पति से पूछताछ कर रही है।