उत्तराखंड: जंगल में मवेशी चराने गया ग्रामीण कोसी नदी में बहा, बरामद हुआ शव

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां काशीपुर में एक व्यक्ति कोसी नदी मे बह गया। जिसमें उसकी मौत हो गई।

नदी में बहा ग्रामीण-

जानकारी के अनुसार आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम दभौरा मुस्तहकम निवासी विनोद कुमार (42) पुत्र छोटेलाल ग्रामीणों के जानवर चराने के लिए ले जाता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह वह कोसी के किनारे जानवरों को चराने के लिए ले गया था। इसके बाद उसका कोई सुुराग नहीं लगा। जिसके बाद ग्रामीणों के जानवर उसी शाम लौट आए। विनोद के परिजनों ने मामले की गुमशुदगी आईटीआई थाने में दर्ज कराई थी। वही सुबह डायल 112 पर पुलिस को सूचना मिली कि यूपी बॉर्डर पर चौहद्दाबाद गांव में नदी किनारे एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। उसकी पहचान लापता विनोद के रूप में हुई। इस घटना की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।