उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड की होनहार छात्रा वैष्णवी ने कौन बनेगा करोड़पति में लाखों की धनराशि जीती है।
जीती तीन लाख की धनराशि-
वैष्णवी को सोनी टीवी के मशहूर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति में हिस्सा लेने का मौका मिला है। उन्हें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करने का अवसर मिला है। अमिताभ बच्चन के सवालों के जवाब देते हुए वैष्णवी ने साढ़े तीन लाख रुपये जीते हैं। इसकी रिकार्डिंग हो चुकी है। इस सप्ताह इसका प्रसारण किया जाएगा।