उत्तराखंड: बीमारी के चलते बड़ी बहन की हुई मौत, सदमें में छोटी बहन की भी हुई मौत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रूड़की से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां बड़ी बहन की मौत के सदमे में छोटी बहन भी दुनिया से ‌चल बसी।

मौत का सदमा नहीं सहन कर पाई बहन

जानकारी के अनुसार रूड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की शेखपुरी निवासी 75 वर्षीय एक महिला का बीमारी के चलते कुछ दिनों पहले देहांत हो गया। परिजनों को इसकी सूचना मिली तो घर पहुंचने लगे। दीदी के निधन की जानकारी जब लुधियाना में रह रही छोटी बहन को लगी। छोटी बहन भी परिवार के साथ रुड़की पहुंच गई। बड़ी बहन के शव को देखकर छोटी बहन को इस कदर सदमा लगा कि उसने भी घर पर दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।