उत्तराखंड: 29 नवंबर से देहरादून में शुरू होगा विधानसभा शीतकालीन सत्र, अधिसूचना जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। 29 नवंबर से विधानसभा का शीतकालीन सत्र देहरादून में शुरू होगा। इस संबंध में मंगलवार को अधिसूचना जारी की गई है।

जानें

जिस पर मंगलवार को राज्यपाल ले. जन. (सेनि) गुरमीत सिंह ने मंजूरी दे दी है। प्रदेश की पांचवीं विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए सरकार ने 29 नवंबर से पांच दिसंबर तक की अवधि का प्रस्ताव तैयार किया है।