उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में एक महिला अपनी जान देने जा रही थी। जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बचा लिया।
पुलिस ने बचाई जान
मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन देर शाम कालसी थानाध्यक्ष अशोक राठौड़ को सूचना मिली कि ग्राम खादर कालसी के घर में महिला ने कमरे में फांसी के फंदे में झूलने की मंशा से खुद को बंद कर दिया है। इसके बाद कालसी थाना पुलिस ने सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए फांसी के फंदे पर झूलती महिला को बचाने की ठानी और उन्होंने तत्काल कार्यवाही करते हुए 6 मिनट में 4 किमी का रास्ता पार कर महिला के पास पहुंच कर उसकी जान बचाई। पुलिस ने बताया कि महिला ने गृह क्लेश के कारण फांसी लगाने का कदम उठाया था।