उत्तराखंड: 73 वर्षीय दादाजी का कमाल, उत्तराखंड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 की 5000 मीटर दौड़ में जीता गोल्ड

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में उत्तराखंड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 की 5000 मीटर दौड़ में बड़कोट निवासी 73 वर्षीय रामकृष्ण बडोनी ने शानदार जीत दर्ज की है।

साॅलिड दादाजी का कमाल

जिसमें उन्होंने स्वर्ण पदक जीता है। उनके जज्बे और उनकी इस जीत पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है। उत्तरकाशी जिले के बड़कोट निवासी 73 वर्षीय रामकृष्ण बडोनी सेना से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद भी अपनी दिनचर्या को नियमित रखा। रोजाना व्यायाम के साथ उन्होंने हेल्दी खानपान को भी डायट में शामिल किया।