उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में लोगों में अभी भी आक्रोश बना हुआ है। वहीं इस मामले में लगातार जांच जारी है।
अंकिता भंडारी केस
इसी बीच एक खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार अंकिता ने वनंत्रा रिजॉर्ट में होने वाले काले कारनामों के बारे में पुष्प को बताया था, लेकिन पुष्प के अलावा कोई और शख्स भी है, जिसे इस केस का सबसे अहम गवाह माना जा सकता है। यह रिजॉर्ट का वही कर्मचारी है, जिसे अंकिता ने पुष्प से भी पहले रिजॉर्ट में हो रही गतिविधियों के बारे में बताया था। अंकिता भंडारी ने इस कर्मचारी को उसने दो बार आमने-सामने और तीसरी बार मोबाइल पर पुलकित के कारनामों के बारे में बताया।यही कर्मचारी अब पुलिस का गवाह नंबर सात है। अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच एसआईटी कर रही है। जांच टीम ने कुल 97 गवाहों में से सात गवाहों के मजिस्ट्रेटी बयान (सीआरपीसी 164) कराए हैं।