उत्तराखंड की दो बेटियां तनिष्का राणा और कनिका नेगी का क्रिकेट टीम में चयन, गेंद और बल्ले से रचेंगी इतिहास

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। कनिका नेगी के साथ रुद्रप्रयाग जिले के नरकोटा गांव की रहने वाली तनिष्का राणा का दिल्ली की क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। किसी का सलेक्शन उत्तराखंड की अंडर 15 टीम के लिए हुआ है तो कोई दिल्ली की टीम में रहकर गेंद से कहर बरपाएगी।

उत्तराखंड की बेटियों का हुनर

तनिष्का राणा का सलेक्शन दिल्ली की वूमेन अंडर 15 टीम में हुआ है। वहीं पौड़ी ज़िले के दुगड्डा ब्लॉक के डाडामंडी की की इस बिटिया का सलेक्शन उत्तराखंंड की अंडर 15 क्रिकेट टीम में हुआ है।

खेल प्रेमियों में खुशी की लहर

दरअसल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI द्वारा नेशनल लेवल पर वूमेन अंडर 15 ट्रॉफी का आयोजन करवाया जाना है। इसके लिए उत्तराखंड की टीम का चयन हुआ है। इसमें 14 साल की कनिका नेगी भी शामिल है। वहीं तनिष्का ने दिल्ली की महिला अंडर 15 टीम में बतौर फास्ट बॉलर के रूप में क्वालिफाई किया है। दोनों की उपलब्धि से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।