हल्द्वानी: पहाड़ी पर बेहोश मिला युवक, अस्पताल में मृत घोषित

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां स्कूटी से नैनीताल लौट रहा युवक दोगांव के पास पहाड़ी पर बेहोश अवस्था में मिला। जिसके बाद परिजन उसे बेस अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

बेहोश युवक की अस्पताल में मौत

मिली जानकारी के अनुसार पहाड़पानी निवासी लीलाधार कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। नैनीताल में वह परिवार के साथ रहते है। उनके तीन बेटे हैं। जिसमेन सबसे छोटा बेटा मोहित कुमार (23) अपनी टैक्सी चलाता था। शुक्रवार को वह स्कूटी से हल्द्वानी आया था। लौटते समय शाम करीब सात बजे वह दोगांव के पास रुक गया और स्कूटी खड़ी कर पहाड़ी पर चढ़ गया। इस संबंध में लीलाधर ने बताया कि सड़क पर काम कर रहे मजदूरों ने उसे वहां बेहोश पड़ा देखा। शाम 7:30 बजे उन्होंने मोहित के फोन से उन्हें सूचना दी कि यह युवक दोगांव के पास बेहोश पड़ा है।

परिवार में मचा कोहराम

इसके बाद मोहित को रात 11 बजे बेस अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के कारणों का पता नहीं चला है। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।