उत्तराखंड: बारिश का कहर, उफान में आई कोसी नदी, बाढ़ की आंशका को देखते हुए अलर्ट मोड पर प्रशासन

उत्तराखंड में लगातार बारिश का दौर जारी है। पहाड़ों में आफत की बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं नदियां उफान पर है। वहीं बारिश से कोसी नदी उफना गई है।

बारिश से नदी उफान पर

मिली जानकारी के अनुसार रामनगर बैराज से पानी छोड़े जाने से कोसी उफना गई। स्वार दढ़ियाल और मसवासी क्षेत्र में नदी किनारे स्वार, दढ़ियाल, सैदनगर और मसवासी के कई गांवों कोसी के निशाने पर आ गए। बाढ़ का सबसे ज्यादा खतरा लालपुर, छपर्रा और रुस्तमनगर गांव पर मंडरा रहा है। वहीं बाढ़ की आशंका के मद्देनजर प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। इसके अलावा नदी किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों को सचेत कर दिया है। उन्हें एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है।

बाढ़ आने पर कंट्रोल रुम को सूचना दे

9568976126
8077924400
9045141516