उत्तराखंड: भाजपा का चेतना महाअभियान, 18 वर्ष की उम्र पार करने वाले युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ना लक्ष्य

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्र व्यापी वोटर चेतना महाअभियान चलाया जाएगा।

बीजेपी का चेतना महाअभियान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत 18 वर्ष की उम्र पार करने वाले युवा किसी भी प्रकार से मतदाता सूची से वंचित ना रहे इस पर ज़ोर देते हुए प्रत्येक विधानसभा में 10 हज़ार नये मतदाता जोड़ने का लक्ष्य रखा गया। बताया गया है कि “वोटर चेतना महाअभियान ” की समिति घर घर जाकर 1 जनवरी 2024 को जो भी युवा 18 वर्ष की आयु पूर्ण करते हैं उनके मतदाता पहचान पत्र बनाकर मतदाता सूची में शामिल करने का काम करेंगे।

मतदाताओं को जोड़ने का होगा काम

जिसमें वोटर चेतना अभियान की टोली इस अभियान में युवा मोर्चा , किसान मोर्चा , महिला मोर्चा ,अनुसूचित मोर्चा , अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों का सहयोग लेकर नए मतदाताओं को जोड़ने का काम करेंगे।