दिनांक 06.07.2021 को एक महिला निवासी- अल्मोड़ा को अज्ञात व्यक्ति द्वारा काॅल कर बताया कि वह फोनपे नोडल अधिकारी बोल रहा है, तथा उनके द्वारा फोनपे कनैक्शन के सम्बन्ध में वेरिफिकेशन हेतु अन्य जानकारी की आवश्यकता है।
अकाउन्ट की समस्त जानकारी दे दी
महिला फर्जी नोडल अधिकारी के झाॅसे में आकर अपने फोन पे अकाउन्ट की समस्त जानकारी दे दी। कुछ समय पश्चात् महिला के खाते से अज्ञात ठग द्वारा 04 बार में कुल 16,242 रूपये निकाल लिए गये।
महिला को धोखाधड़ी का अंदेशा होने पर तत्काल अल्मोड़ा पुलिस के साईबर सैल से सम्पर्क किये जाने पर साईबर सैल द्वारा प्रकरण में शीघ्र कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित नोडल अधिकारी से सम्पर्क किया गया।
महिला द्वारा तत्काल साईबर सैल को सूचित किया गया
प्रकरण में साईबर सैल प्रभारी श्री भूपेन्द्र बृजवाल ने बताया कि महिला द्वारा तत्काल साईबर सैल को सूचित किये जाने पर यूको बैंक एकाउन्ट से लिंक फोनपे में काटी गई सम्पूर्ण धनराशि को वापस दिलाने हेतु आवश्यक कार्यवाही के फलस्वरूप दिनाॅक- 08.07.2021 को शिकायतकर्ता के खाते में ठगी गई धनराशि वापस कराई गयी।
शिकायतकर्ता द्वारा साईबर सैल एवं अल्मोड़ा पुलिस का अभार व्यक्त किया गया।
जागरूकता ही हमें ठगी से बचा सकती है
अल्मोड़ा पुलिस ने समस्त जनता से अनुरोध किया है कि किसी को भी अपने एकाउन्ट से सम्बन्धित गोपनीय जानकारी शेयर न करें, वरना आपकी मेहनत की कमाई ठगों की जेब में जा सकती हैं।
सर्तक रहें जागरूक रहें!
जागरूकता ही हमें ठगी से बचा सकती है।
More Stories
इतने तेजस विमान और 156 प्रचंड लड़ाकू हेलीकॉप्टरों की खरीद को मंजूरी, इतनी है कीमत
अल्मोड़ा: पुलिस ने राजकीय इन्टर कॉलेज चौड़ा अनुली में लगाई जागरूकता क्लास, दी विभिन्न विषयों पर जानकारी
उत्तराखंड: केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में हुई बर्फबारी, बड़ी ठंड