उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड राज्य में अब सभी पैरामेडिकल विषयों के लिए एकीकृत पाठ्यक्रम लागू होगा।
कैबिनेट में मिली मंजूरी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत अब इन पाठ्यक्रमों पर डिप्लोमा या डिग्री हासिल करने वाले युवा केंद्रीय सेवाओं के साथ ही देश के किसी भी राज्य में जाकर अपनी सेवाएं दे सकेंगे। इसके तहत 10 श्रेणियों में 56 व्यावसायिक उपाधियों को मान्यता प्रदान की जाएगी। दरअसल बीते बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। जिसमे राज्य में स्टेट एलाइड एंड हेल्थ केयर कमीशन यानी राज्य संबद्ध और स्वास्थ्य देखभाल परिषद के गठन को कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान की है।
उत्तराखंड भी इस श्रेणी में शामिल
रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार ने वर्ष 2021 में नेशनल कमीशन फार एलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशन्स एक्ट लागू किया था। जिसमे इस एक्ट के अनुसार हर राज्य को अपने यहां राज्य संबद्ध और स्वास्थ्य देखभाल परिषद का गठन करना था। इसके लिए अभी तक 15 राज्य ये परिषद बना चुके हैं। वहीं अब उत्तराखंड भी इस श्रेणी में शामिल हो गया है।