उत्तराखंड: मुफ्त में इलाज लेना अब होगा और आसान, बिना राशन कार्ड के ऐसे बनेगा आयुष्मान कार्ड

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में जिन लोगों के राशन कार्ड नही बन पाए हैं। उनके लिए जरूरी खबर सामने आई है।

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस समस्या के समाधान के लिए जरूरी खबर सामने आई है। जिसमें आधार कार्ड या परिवार रजिस्टर की नकल से कार्ड बनाने पर विचार किया जा रहा है। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने अधिकारियों को राज्य में शत प्रतिशत लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मंत्री ने कहा है कि राज्य के जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है या उनका डेटा शो नहीं हो रहा। ऐसे लोगों के लिए अन्य विकल्प तलाशे जाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार रजिस्टर की नकल इसका विकल्प हो सकता है। आधार कार्ड भी इसके लिए एक विकल्प बनाया जा सकता है।

जल्द प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को इस पर होमवर्क कर जल्द प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। ताकि कैबिनेट में इस समास्या का समाधान कर लोगों के कार्ड बनाए जा सके।