उत्तराखंड: अब प्रदेश हेली सेवाएं होंगी सुरक्षित और स्मार्ट, केदारनाथ यात्रा में ISRO की इस हाई-टेक तकनीक का मिलेगा सहारा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब केदारनाथ में हेली सेवाओं में बदलाव होगा। इसके लिए अब इसरो की हाई-टेक तकनीक का सहारा मिलेगा।

उड़ान में मिलेगी यह सुविधा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘डिजिटल कवच’ पहल से यह होगा। इस कवायद से यात्रियों की सुरक्षा और पायलट की उड़ान दोनों पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और सुरक्षित हो जाएंगी। इससे लाइव लोकेशन ट्रैकिंग से लेकर मौसम और इलाके की रियल-टाइम जानकारी तक, हर पल पायलट और कंट्रोल रूम अपडेट रहेंगे। इसके लिए इसरो ऐसा डिजीटल ऐलीवेशन मॉडल (डीईएम) विकसित करेगा, जो जीपीएस सिस्टम से जुड़ा होगा। इससे कंट्रोल रूप में न केवल हेलीकॉप्टर की लाइव लोकेशन की पल पल की खबर मिलती रहेगी। बल्कि हेलीकॉप्टर में बैठे पायलेट को भी अपने आसपास के क्षेत्र, मौसम की जानकारी मिलती रहेगी। इससे पायलट के लिए भी हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उड़ाना आसान होगा।

उत्तराखंड आएगी विशेषज्ञों की टीम

रिपोर्ट्स के मुताबिक केदारनाथ में हेली सेवाओं केा सुरक्षित बनाने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो ने सहयोग के लिए हामी भरी है। इस संबंध में नागरिक उड्डयन सचिव सचिन कुर्वे के अनुसार इस पखवाड़े में इसरो के विशेषज्ञों की टीम उत्तराखंड आएगी।