April 20, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या हुई तय, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित चारधाम यात्रा अब शुरू होने वाली है।‌ 3 मई से चारधाम यात्रा 2022 शुरू होने जा रही है।

एक दिन में इतने श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन-

जिस पर‌ उत्तराखंड सरकार ने सभी धामों में यात्रियों की संख्या निर्धारित कर दी है। जिसमें बद्रीनाथ धाम में 15 हजार केदारनाथ में 12 हजार गंगोत्री में 7‌ हजार और यमुनोत्री धाम में 4 हजार यात्री प्रतिदिन दर्शन कर सकेंगे। तय संख्या के आधार पर ही लोग चार धामों की यात्रा कर पाएंगे। उत्तराखंड सरकार ने बताया कि इस व्यवस्था को पहले केवल 45 दिनों के लिए ही लागू किया गया है। अगर जरूरत पड़ी तो इसे आगे भी बढ़ाया जाएगा।