उत्तराखंड: उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा 2025 में घटी पदों की संख्या, आयोग ने जारी की नई विज्ञप्ति, देखें




उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 (PCS 2025) के संबंध में एक महत्वपूर्ण शुद्धि-पत्र/विज्ञप्ति जारी की है।


इन पदों पर कटौती


इस संबंध में शासन के निर्देशानुसार, परीक्षा के लिए विज्ञापित कुल पदों में से कुछ पदों को वापस ले लिया गया है, जिससे अब प्रतियोगिता और अधिक कड़ी होने की संभावना है। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, पूर्व में प्रकाशित विज्ञापन (संख्या: A-1/E-1/PCS-2025/2025-26) में शहरी विकास विभाग के अंतर्गत सहायक नगर आयुक्त / अधिशासी अधिकारी (श्रेणी-1) के कुल 07 पदों को शासन को वापस (Revert) कर दिया गया है।

​इन 07 पदों का विवरण इस प्रकार था-

• ​अनारक्षित (General): 05 पद

• ​अनुसूचित जाति (SC): 01 पद

• ​ई.डब्ल्यू.एस. (EWS): 01 पद



अब 116 पदों पर होगी भर्ती


​इन 7 पदों के हटने के बाद, अब उत्तराखंड पीसीएस 2025 परीक्षा के लिए शेष पदों की संख्या 116 रह गई है। आयोग के सचिव अशोक कुमार पाण्डेय की ओर से जारी इस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि उक्त कटौती के अलावा विज्ञापन की अन्य सभी शर्तें और नियम पहले की तरह ही रहेंगे।