आज 23 अप्रैल 2026 है। आज गंगा सप्तमी है। हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर गंगा सप्तमी मनाई जाती है। यह दिन पूर्णता देवी मां गंगा को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन मां गंगा धरती पर आई थी। इस शुभ अवसर पर साधक सबसे पहले गंगा स्नान करते हैं। इसके बाद देवी मां गंगा और महादेव की पूजा करते हैं। इस तिथि पर गंगा स्नान, तप और दान-पुण्य करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
यह रहेगा शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल गंगा सप्तमी 23 अप्रैल को मनाई जाएगी। पुराणों में गंगा को पतितपावनी कहा गया है। यानी मां गंगा हर प्रकार के पाप कर्मों को नष्ट कर पुण्य प्रदान करती हैं। यही वजह है कि इस दिन मां गंगा की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गंगा सप्तमी मनाई जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल वैशाख शुक्ल की सप्तमी तिथि 22 अप्रैल को रात 10 बजकर 49 मिनट से शुरू होगी। जबकि, इस तिथि की समाप्ति 23 अप्रैल को रात 8 बजकर 49 मिनट पर होगी। ऐसे में उदया तिथि की मान्यता के अनुसार, इस साल गंगा सप्तमी 23 अप्रैल को ही मनाई जाएगी। गंगा सप्तमी पर पूजन के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 28 मिनट से लेकर दोपहर 2 बजकर 1 मिनट तक रहेगा।
23 अप्रैल: गंगा सप्तमी आज, मां गंगा के अवतरण का दिन, देखें शुभ मुहूर्त