उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क और कालागढ़ टाइगर रिजर्व में हॉग डियर की गणना करा ली गई है।
जारी होंगे आंकड़े
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्बेट व राजाजी टाइगर रिजर्व के साथ ही वन विभाग के पश्चिमी वृत्त में पाड़ा की गणना करा ली गई है और अब आंकड़ों का परीक्षण चल रहा है। जिस पर उम्मीद है कि जल्द आंकड़े सार्वजनिक कर दिए जाएंगे। फिर इसके आधार पर पाड़ा के संरक्षण के लिए कदम उठाए जाएंगे।
संकटग्रस्त प्रजाति है हॉग डियर
हॉग डियर एक संकटग्रस्त प्रजाति है। इनके संरक्षण के लिए यह गणना बेहद महत्वपूर्ण है। राजाजी टाइगर रिजर्व में तो 15 साल बाद वर्ष 2024 में कैमरा ट्रैप में पाड़ा की तस्वीर कैद हुई थी। वर्तमान में आंकड़ों का अध्ययन चल रहा है। इस माह के आखिर तक गणना के आंकड़े सार्वजनिक होने की उम्मीद है।