उत्तराखंड राज्य हज समिति ने हज-2027 पर जाने के इच्छुक सभी आवेदकों के लिए जरूरी अपडेट जारी की हैं।
दी यह जानकारी
जिस पर आवेदकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन पूरा करने के लिए कहा है। जानकारी के अनुसार इस संबंध में समिति के अध्यक्ष खतीब अहमद ने स्पष्ट किया है कि आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई, 2026 है और इसे आगे बढ़ाए जाने की कोई संभावना नहीं है। हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इच्छुक आवेदकों को हज-2027 की गाइडलाइन्स का पालन करते हुए आधिकारिक पोर्टल पर अपना ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य रूप से समय रहते पूरा करना होगा।