March 28, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

जाने माने पत्रकार विनोद दुआ का 67 की उम्र में निधन

आज जाने-माने पत्रकार विनोद दुआ का निधन हो गया। वह अभी 67 वर्ष के थे। उनकी बेटी ने सोशल मीडिया पोस्ट पर इसकी पुष्टि की। मल्लिका दुआ ने बताया कि पिता का अंतिम संस्कार रविवार को दिन में 12 बजे किया जाएगा। विनोद दुआ अपने पीछे दो बेटियां- बकुल दुआ और मल्लिका दुआ को छोड़ गये हैं।

युवा कार्यक्रम युवा मंच प्रस्तुत करने का काम किया

हिंदी प्रसारण पत्रकारिता के अग्रदूतों में से एक विनोद दुआ ने 70 के दशक के मध्य में दूरदर्शन के साथ युवा कार्यक्रम युवा मंच प्रस्तुत करने का काम किया। बाद में कई अन्य टेलीविजन समाचार चैनलों के साथ जुड़े रहे। श्री विनोद दुआ को 2008 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।