उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में संस्कृत शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रत्येक जिले में एक खास पहल की शुरुआत की जाएगी।
राज्य पाठ्यचर्या होगा लागू
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब प्रत्येक जिले में गुरूकुल पद्धति के एक-एक विद्यालय स्थापित किए जाने की योजना है। वहीं प्रदेश के पिछड़े विकासखंडों में आश्रम पद्धति आधारित आवासीय विद्यालयों की भी स्थापना की जाएगी। इससे संस्कृत शिक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा। इस संबंध में जानकारी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बुधवार को वर्ष 2026 में प्रस्तावित नये कार्यों की जानकारी साझा कर दी। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 के प्रविधानों के तहत एससीईआरटी की ओर से तैयार राज्य पाठ्यचर्या लागू किया जाएगा।