उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में पुलिस द्वारा आपरेशन कालनेमि जारी है।
आयोजित होंगी कार्यशालाएं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत उत्तराखंड में पहचान छिपाकर सनातन धर्म में सक्रिय आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर कड़ाई से अंकुश लगाने के लिए जिलों में तहसील और ब्लाक स्तर पर गहन सत्यापन अभियान चलेगा। साथ ही जिला, तहसील और ब्लाक स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएगी और आम नागरिकों को ऐसे अपराधों से बचने के लिए जागरुक किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय स्तर पर गठित विशेष टीम प्रत्येक जिले से इस संबंध में रिपोर्ट प्राप्त कर शासन को भेजेगी।
आदेश जारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में बीते सोमवार को गृह सचिव शैलेश बगोली ने पुलिस महानिदेशक एवं समस्त जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों एवं पुलिस अधीक्षकों को आदेश जारी किए हैं।