उत्तराखंड PCS परीक्षा 2025: सहायक नगर आयुक्त के वापस लिए 07 पद, अब इतने पदों पर होगी भर्ती





उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 (PCS 2025) की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है।


देखें जानकारी


आयोग ने शासन के निर्देशानुसार शहरी विकास विभाग के अंतर्गत विज्ञापित सहायक नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी (श्रेणी-1) के पदों को वर्तमान भर्ती प्रक्रिया से हटा दिया है। आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कुल 07 पदों को शासन को वापस (प्रत्यावर्तित) कर दिया गया है। इन पदों का श्रेणीवार विवरण इस प्रकार था।

• ​अनारक्षित (General): 05 पद

• ​अनुसूचित जाति (SC): 01 पद

• ​ईडब्ल्यूएस (EWS): 01 पद


इतने‌ पदों पर होगी परीक्षा


​शहरी विकास विभाग के इन 07 पदों के हटने के बाद, अब उत्तराखंड PCS 2025 की परीक्षा शेष 116 पदों के लिए आयोजित की जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि विज्ञापन की अन्य सभी शर्तें और नियम पूर्ववत (जैसे पहले थे) रहेंगे।