उत्तराखंड: UKSSSC: आशुलेखक/वैयक्तिक सहायक भर्ती में 6 अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन निरस्त, जारी हुई सूची




उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से आशुलेखक और वैयक्तिक सहायक के पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया को लेकर जरूरी अपडेट दी है।


इतने अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन निरस्त


जिस पर आयोग ने अभिलेख सत्यापन के दौरान अनुपस्थित रहने और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न करने के कारण 6 अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, विज्ञापन संख्या-61/2024 के तहत आयोजित इस भर्ती में विभिन्न चरणों की टंकण और आशुलेखन परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन के लिए बुलाया गया था। 24 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, कुछ अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहे, जबकि कुछ ‘अनापत्ति प्रमाणपत्र’ (NOC) देने में विफल रहे। आयोग ने उन 6 उम्मीदवारों के नाम और कारण सार्वजनिक किए हैं जिनका अभ्यर्थन रद्द किया गया है।