उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में नए साल की शुरुआत के साथ ही ऋषिकेश में नया बदलाव देखने को मिलेगा।
इस दिन खोले जाने की तैयारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नये साल पर यहां लोगों व देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों व पर्यटकों को बड़ी सौगात मिलेगी। यहां नये साल पर गंगा नदी पर निर्माणाधीन अत्याधुनिक बजरंग सेतु खोले जाने की तैयारी है। यह सेतु 1929 में बना ऐतिहासिक लक्ष्मण झूला की जगह लेगा। इस सेतु को जल्द ही आम जनता के लिए खोलने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। वही लोक निर्माण विभाग के अनुसार, पुल का निर्माण कार्य 26 जनवरी तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बताया कि किसी तकनीकी कारण से यदि मामूली देरी होती है, तो भी जनवरी के अंत या फरवरी के पहले सप्ताह तक बजरंग सेतु को जनता के लिए खोल दिया जाएगा।